टॉन्सिल कहाँ होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 15:01

क्या होता है टॉन्सिल

बरसात के मौसम में सर्दी-खांसी और जुकाम का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और ज़ीका वायरस का भी डर रहता है। इस मौसम में सेहत की उचित देखभाल करें। डॉक्टर भी बरसात के दिनों में मौसमी बुखार सहित सर्दी-खांसी और जुकाम से बचाव के लिए रोजाना काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। वहीं, हमेशा गले में खराश रहता है, तो इसे इग्नोर न करें। यह टॉन्सिल यानी इंफेक्शन हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो गलत खानपान और साफ-सफाई में कमी के चलते टॉन्सिल की बीमारी होती है। इसके लिए डॉक्टर से तत्काल सलाह लें। साथ ही टॉन्सिल की समस्या को दूर करने के लिए इन उपायों को जरूर करें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

विशेषज्ञों की मानें तो टॉन्सिल गले का अहम हिस्सा होता है। यह गले के दोनों तरफ होता है। टॉन्सिल का प्रमुख कार्य बाह्य संक्रमण से शरीर की रक्षा करना है। आसान शब्दों में कहें तो टॉन्सिल जीवाणुओं को शरीर में प्रवेश करने से रोकता है। इसमें किसी भी प्रकार के इंफेक्शन होने से टॉन्सिल बढ़ने लगता है। इससे पीड़ित व्यक्ति को बातचीत करने में दिक्कत होती है। बच्चे टॉन्सिल संक्रमण के अधिक शिकार होते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info